मिथुन चक्रवर्ती  ने ‘काबुलीवाला’ को लेकर दिया बड़ा बयान 

अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का कहना है कि वो रबींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कहानी के लेटेस्ट रूपांतरण बंगाली फिल्म “काबुलीवाला” में अभिनय करने को लेकर संशय में थे, क्योंकि उन्हें यकीन नहीं था कि वो बलराज साहनी और छवि बिस्वास की पहले से ही अमर भूमिका के साथ न्याय कर पाएंगे।जब उन्हें निर्माता के बारे में पता चला तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट में शामिल होने का फैसला किया, लेकिन एक शर्त पर कि उनका ऑडिशन लिया जाए।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पीटीआई-वीडियो से कहा, “ये एक बड़ी चुनौती है क्योंकि जिन दो अभिनेताओं बलराज साहनी जी और छवि बिस्वास जी ने पहले अलग-अलग फिल्मों में ये भूमिका निभाई थी, वो दोनों अमर भूमिकाएं हैं। दोनों महान अभिनेता थे। मैंने शुरू में इसके लिए मना कर दिया था, क्योंकि ये बहुत कठिन था। बाद में, जब मुझे प्रोड्यूसर के बारे में पता चला, तो मैंने कहा, ‘हां’, मैं करूंगा। लेकिन एक शर्त पर। मैं चाहता हूं कि निर्देशक और निर्माता काबुलीवाला की इस भूमिका के लिए मेरा ऑडिशन लें।

Read also- CM नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में ‘पुनौरा धाम जानकी मंदिर’ के विकास की रखी आधारशिला

टैगोर की इसी नाम की 1892 की लघु कहानी, एक अफगानी ड्राई फ्रूट विक्रेता, रहमत और कोलकाता में एक पांच साल की लड़की, मिनी के साथ उसके रिश्तों के बारे में है। वो उसे उस बच्चे की याद दिलाती है, जिसे वो पीछे छोड़ आया था, लेकिन इससे पहले कि वो अपने देश वापस जा पाता, उसे जेल में डाल दिया जाता है। सालों बाद, वो मिनी से उसकी शादी के दिन फिर से मिलता है लेकिन लड़की को उनके साथ बिताए समय की कोई याद नहीं है।

इस कहानी को फिल्मी पर्दे पर कई बार रूपांतरित किया गया है। इसे दो रूपांतरण पहला 1957 में छवि बिस्वास अभिनीत और दूसरी 1961 में बलराज साहनी अभिनीत सबसे लोकप्रिय हैं। डैनी डेन्जोंगपा ने भी ‘बायोस्कोपवाला’ नामक फिल्म में अभिनय किया था, जो टैगोर की कहानी पर आधारित थी।चक्रवर्ती ने कहा कि वो चाहते थे कि कहानी पर उनका नजरिया इस पर बनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग हो।

Read also – मथुरा में शाही ईदगाह का भी होगा ज्ञानवापी जैसा सर्वे, हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

73 साल के अभिनेता ने कहा, “मैं किसी को देखकर, किसी को कॉपी करके कुछ करता नहीं हूं, न किया हूं। न मैं इस फिल्म को भी देखा हूं। थोड़ा-थोड़ा झलक देखा था, पहले बचपन में। कुछ याद में है, लेकिन पूरी फिल्म मैंने नहीं देखी।जहां अभिनेता रहमत की भूमिका निभाएंगे, वहीं बंगाली शो “मिठाई” में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध बाल कलाकार अनुमेघा कहाली, सुमन घोष निर्देशित नई फिल्म में मिनी की भूमिका निभाएंगी।

चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने रहमत को अफगानिस्तान के अपने करीबी दोस्त जमालुद्दीन खान के अनुरूप बनाया। मेरा एक करीबी दोस्त था, जिसका नाम जमालुद्दीन खान था, जो एक अफगानी पठान था, वो एक रसोइया था और उसने मुझे खाना बनाना सिखाया। मुझे वो दिलचस्प लगा। इसलिए, मैंने उन्हें (निर्माताओं) बताया कि जमालुद्दीन खान कैसा है काबुलीवाला, मैं उनसे प्रेरित हुआ। वो ऐसे थे कि हम यही चाहते हैं, और कुछ नहीं। इसलिए, मैं इसके माध्यम से अपने दोस्त जालम खान को श्रद्धांजलि दे रहा हूं।तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके चक्रवर्ती ने कहा कि वह जीवन के ऐसे पड़ाव पर हैं जहां वह ऐसी भूमिकाएं करना चाहते हैं जो उन्हें उत्साहित करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *