डंकी की आंधी में रणबीर कपूर की एनिमल ने कमाए इतने करोड़,देखें 22 दिनों में कलेक्शन

Animal Box Office Collection Day 22- रणबीर कपूर की फ्लिम एनिमल को 22 दिन पूरे हो गए हैं । जिसके  बाद अब शाहरूख खान की साल 2023 की तीसरी फ्लिम डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज हो गई हैं । जिसकी चर्चा बीते कई दिनों से हो रही थी ।एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म की कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा था. वहीं अब 22 दिसंबर को प्रभास की मचअवेटेड फिल्म सालार भी रिलीज हो गई है. इसी बीच रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की एनिमल ने 21 दिनों में कितनी कमाई की है आइए आपको बताते हैं।
एनिमल ने 22वें दिन यानी गुरुवार को केवल 1.04 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो कि अब तक की सबसे कम कमाई है।वहीं इसके बाद भारत में एनिमल का कलेक्शन 531.34 करोड़ हो पाया है. जबकि वर्ल्डवाइड 859 करोड़ पार हो एनिमल की कमाई हई है और इंडिया ग्रॉस 630.35 करोड़ पहुंच गया है।

Read also –समुद्री खतरे अभी भी बरकरार हैं लेकिन हमें उनकी बहुत कम समझ है-कैप्टन रोहित

एनिमल के 20 दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 और सातवें दिन 24.23 करोड़ की कमाई की थी, जिसके चलते पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ हुआ. वहीं आठवें दिन कमाई 22.95 करोड़, नौंवे दिन 34.74 करोड़, दसवें दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़, 12वें दिन 12.72 करोड़, 13वें दिन 10.25 करोड़ और 14वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई एनिमल ने की. इसके बाद दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 139.26 करोड़ हो गया. वहीं 15वें दिन 8.3 करोड़, 16वें दिन 12.8 करोड़, 17वें दिन 14.5 करोड़, 18वें दिन 5.5 करोड़, 19वें दिन 5.5 करोड़ और 20वें दिन 5.15 करोड़ की कमाई एनिमल ने 150 करोड़ के बजट में अब तक हासिल कर ली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *