Neem leaves benefits-सुबह खाली पेट चबाएं नीम की पत्तियां, मिलते हैं कई चमत्कारी फायदे

आयुर्वेद के अनुसार नीम एक ऐसा पेड़ हैं जो कई औषधीय गुणों सो भरपूर हैं.नाम की पत्तियों में एंटीबायोटिक, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं नीम से कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए प्रभारी औषधि बनती हैं .लेकिन इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता हैं । इसका सेवन करने से लोग दूर भागते हैं.लेकिन इसके सेवन से त्वचा से लेकर हड़डियों तक की बीमारियों से बचा जा सकता हैं अगर आप इसका सेवन सुबह में करते है तो शरीर को काफी फायदे होते हैं . आज हम आपको नीम की पत्ती खाने की क्या क्या फायदें

नीम की पत्तियों में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट की समस्याओं जैसे कि अपज, गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। रोजाना खाली पेट दो से तीन नीम की पत्तियों को चबाने से पेट संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

Read also – ब्रेकअप की बात सुन भड़का प्रेमी, प्रेमिका को बुरी तरह से पीटा, FIR दर्ज

डायबिटीज के लिए फायदेमंद
रोजाना खाली पेट सुबह के समय नीम की पत्तियों का सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा मिलता है। आप चाहे तो दो से तीन नीम की पत्तियों को खाली पेट चबा भी सकते हैं या फिर इसका जूस भी पी सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को नीम की पत्तियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

खून साफ करने में मदद करें
जिन लोगों का खून साफ नहीं रहता है उन्हें रोजाना खाली पेट नीम की पत्तियां चबानी चाहिए। रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करने से खून साफ होता है। अगर खून साफ रहता है, तो चेहरे पर कील-मुंहासे और पिंपल जैसी समस्याएं नहीं होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करें
नीम की पत्तियों में एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। नीम की पत्तियों का सेवन करने से आलस की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही साथ काम करने में मन भी लगता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *