Politics: देश में जल्द ही लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर अटकलें बढ़ती जा रही हैं। जहां दिल्ली लेकसभा सीटों के लिए अटकलें थीं कि कांग्रेस और आप में कौन कहां से चुनाव लड़ेगी वो अब तय हो गया है।
दिल्ली की लोकसभा सीटों में हुआ बंटवारा
बढ़ती चर्चाओं के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में समझौता हो चुका है। आज यानी शनिवार 24 फरवरी को दिल्ली में आप और कांग्रेस दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और सीट शेयरिंग की जानकारी भी सांझा की। आम आदमी पार्टी दिल्ली में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Read Also: Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और एएपी में बन सकती है सहमति-जयराम रमेश
कौन कहां से लड़ेगा चुनाव ?
बता दें, मुकुल वासनिक ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली 7 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 4 सीटों पर आप तो 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी को नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली तो कांग्रेस को नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों मिली है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकुल वासनिक ने कहा कि इससे पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन एलान हुआ था। उन्होंने किसे कहां से चनाव लड़नी है विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आप अपने उम्मीदवार उतारेगी। गुजरात में आप 2 सीटों पर और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में कांग्रेस 3 सीटों पर तो आप 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ सीट की बात करें तो वहां पर भी कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। साथ ही गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर भी कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

