परिणीति -प्रियंका की बहन मीरा ने रचाई शादी, सामने आई फोटो

priyanka chopra sister meera chopra wedding, meera chopra wedding photos, meera chopra rakshit kejriwal wedding

Meera Chopra Wedding- प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा ने आज 12 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल के साथ शादी रचा ली। ये शादी जयपुर में काफी धूमधाम से हुई है जिसकी कुछ फोटो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में लाल लहंगे में दुल्हन बनीं मीरा चोपड़ा बहुत ही सुंदर लग रही हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रहे प्री वेडिंग फंक्शंस के बाद फाइनली दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं।

मीरा चोपड़ा ने अपनी शादी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें , हर जनम तेरे साथ।’ इस पोस्ट पर मीरा के दोस्तों और फैन्स ने उन्हें शादी की बधाइयां दी हैं।

Read also –Congress 2nd List: कांग्रेस ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

प्री वेडिंग फंक्शन की फोटो

इससे पहले मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब नजर आए। दरअसल 11 मार्च की शाम को शादी से पहले हल्दी का फंक्शन रखा गया था और इसी के साथ उनकी मेहंदी की भी तस्वीरें सामने आने लगी थीं।

Read also –अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा,’नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेता, फिर बनेंगे भारत के PM’

प्रियंका और परिणीति नहीं पहुंचीं शादी में

मीरा की इस शादी में न तो प्रियंका चोपड़ा, न परिणीति और न ही बहन मन्नारा चोपड़ा नजर आईं। बताया जाता है कि इनकी फैमिली के बीच की बॉन्डिंग वैसी नहीं रही, जिसकी वजह से ये लोग एक-दूसरे के किसी फंक्शन में शरीक नहीं होतीं

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *