ED ने छापेमारी के बाद गायत्री प्रजापति के बेटे को किया गिरफ्तार

Gayatri Prajapati ED Raid, Anurag Prajapati, Amethi, Lucknow,ED News, Money laundering case,money laundering case,ED , Gayatri Prajapati ,ED in Lucknow office,

Gayatri Prajapati ED Raid- ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति के आवास पर छापेमारी के बाद गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में दर्जन भर जगहों पर छापेमारी की।उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अमेठी तथा महाराष्ट्र के दिल्ली और मुंबई में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई.

Read also- चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा,इन कंपनियों के नाम आए सामने

गायत्री प्रजापति की बेटी सुधा प्रजापति ने बताया

गायत्री प्रजापति की बेटी सुधा प्रजापति ने बताया की ईडी के अधिकारी परिवार वालों से बार-बार संपत्ति के बारे में पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने परिवार के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया।ईडी की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग का ये मामला 2021 में दर्ज किया गया था। प्रजापति और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ अवैध रेत खनन और आय से ज्यादा संपत्ति रखने के आरोप में उत्तर प्रदेश सतर्कता विभाग की एफआईआर से ये मामला बना।

Read also-Urfi Javed Bollywood Debut-‘लव सेक्स और धोखा 2’ में डेब्यू करेंगी उर्फी जावेद,इस दिन रिलीज हो रही ये फिल्म

4 फ्लैट और लखनऊ की जमीन जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल जनवरी में प्रजापति, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के 13 करोड़ रुपये से ज्यादा के मुंबई के चार फ्लैट और लखनऊ में कई जमीन जब्त की थी। ईडी की छापेमारी किए जाने के बाद ये कार्रवाई की गई थी।

ईडी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के खनन मंत्री रहते हुए प्रजापति ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और अपने परिवार के लोगों और करीबी सहयोगियों या दोस्तों के नाम पर आय के स्रोत से ज्यादा संपत्ति जोड़ी, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के मुताबिक नहीं थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *