UP: प्रयागराज महाकुंभ में दिखा मंत्रमुग्ध कर देने वाला भव्य नजारा, संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Kumbh Mela 2025: 

Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के रविवार को आठवें दिन करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।पवित्र मेले की शुरुआत के बाद से सात करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और संतों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

Read also-दिल्ली-NCR में दिखा कोहरे का कहर, विजिबिलिटी हुई जीरो… 41 ट्रेन हुई लेट

वाराणसी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु- वाराणसी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाराणसी जिला प्रशासन ने नाव के किराए को नए सिरे से तय किया है।दरअसल प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लेने के बाद बहुत से श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि कुछ ऐसी शिकायतें मिली थीं कि नाव की सवारी के लिए ज्यादा रुपये वसूले जा रहे हैं, इस वजह से उन्हें कीमतों को तय करना पड़ा।

Read also-Mumbai News: सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

कुछ नाविकों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा है कि इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।वाराणसी आए पर्यटकों ने भी इस फैसले के लिए प्रशासन की तारीफ की है।महाकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाराणसी आने की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 1533 भी शुरू किया है। इस नंबर पर श्रद्धालु चौबीसों घंटे फोन कर मदद ले सकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *