केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का ऐलान! ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर होगा पौधारोपण

‘A Tree for Mother’: Union Minister Bhupendra Yadav announces massive tree planting under the ‘One Tree for Mother’ campaign

‘A Tree for Mother’: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार 18 सितंबर को बताया कि देशभर में 25 सितंबर को एक राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान के तहत 7.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। मंत्री ने कई देशों के 70 राजनयिकों के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सेंट्रल रिज स्थित पीबीजी पोलो ग्राउंड में पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। ‘A Tree for Mother’

Read Also: DUSU चुनाव में 39.45% रहा मतदान, आज खुलेगा उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि इसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। मेरी सभी भारतीयों से अपील है कि वे निश्चित रूप से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा, दुनिया भर से आए राजदूतों ने हमारे साथ मिलकर पौधारोपण किया। उनमें से कई भावुक हो गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *