PM मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अजमेर शरीफ दरगाह पर भेट की चादर, दिया बड़ा संदेश

Ajmer Sharif Dargah :

Ajmer Sharif Dargah : सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के चल रहे ‘उर्स’ के दौरान रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई गई।दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान ने सिंह की ओर से दरगाह पर चादर पेश की।खान ने सिंह द्वारा भेजा गया एक संदेश भी पढ़ा। रक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने भाईचारे का संदेश दिया और सभी धर्मों और संप्रदायों के लोग श्रद्धा की भावना के साथ उर्स में शामिल होते हैं।

Read also-भुवनेश्वर में सोशल मीडिया स्टार बनी में स्पेनिश गर्ल, सर्च कर रही मां का घर

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने दरगाह पर चादर चढ़ाई।पिछले साल नवंबर में अजमेर की एक अदालत द्वारा एक याचिका स्वीकार करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था जिसमें दावा किया गया था कि दरगाह एक शिव मंदिर के ऊपर बनाई गई थी और अजमेर दरगाह समिति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को नोटिस जारी किया था।याचिका दायर करने वाले हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने प्रधानमंत्री से इस बार चादर नहीं भेजने का आग्रह किया था।ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की बरसी के उपलक्ष्य में अजमेर दरगाह पर ‘उर्स’ आयोजित किया जाता है।

Read also-Sports: रणजी ट्रॉफी न खेलने वाली खिलाड़ियो को सुनील गावस्कर ने दी ये नसीहत ?

मुनव्वर खान, सदस्य, दरगाह कमेटी- गरीब नवाज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वें उर्स मुबारक का मौका चल रहा है और हर साल की तरह देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह की ओर से मैं चादर लेकर आया हूं और दरबार में चादर पेश की है और अकीकद के फूल पेश किए हैं और माननीय राजनाथ सिंह जी मुसलसल 18-20 साल से गरीब नवाज के दर पर चादर पेश करते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *