जंतर मंतर पर हुए हंगामे के बाद कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना

BJP VS CONGRESS, जंतर मंतर पर हुए हंगामे के बाद कांग्रेस ने BJP पर साधा.....

BJP VS CONGRESS: आरोपों के बीच में घिरे भारतीय कुश्ती महासंग के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अभी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर में मोर्चा खोल रखा है। इसी दौरान पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई जिसके कारण वहां पर मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोट आई है। वहीं अब इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस के अत्याचार की जानकारी होते ही कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौके पर पहुंचे। मगर देखिए की पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लि लिया। देश की बेटियों के साथ कांग्रेस हर पल मजबूती के साथ खड़ी है, हम साफ संदेश देते है डरो मत हम साथ है।

Read also:-मुख्यमंत्री केसीआर राजधानी दिल्ली में बीआरएस भवन का करेंगे उद्घाटन

वहीं इस मामले पर ट्वीट करते हुए हुड्डा ने कहा दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे बेटियों के धरने पर पुलिस द्वारा बदसलूकी की बात आ रही है जो अमानवीय और असहनीय है। जब रक्षक भक्षक हो जाए तो न्याय की उम्मीद किस से करें? उन्होंने कहा सरकार अविलंब दोषि व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाइ करे हम इस परिस्थिति में अपनी बेटीयों के साथ है।                BJP VS CONGRESS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *