तमिलनाडु में फूटा आरोपी के खिलाफ AIADMK का गुस्सा, DMK से कर दी ये डिमांड

AIADMK News :

AIADMK News : तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके ने चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन का प्रयास किया और डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार की निंदा की।इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और पार्टी के अन्य नेताओं को भी पुलिस ने प्रदर्शन करने से रोक दिया।

Read also-Sports: खेल में निराशाजनक प्रदर्शन पर उदास हुए विराट कोहली, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कही ये बात

सुंदरराजन ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है और आरोप लगाया कि यौन अपराध बढ़ रहे हैं और उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना की।एआईएडीएमके नेता डी. जयकुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से उस समय बहस की जब उन्हें बताया गया कि पार्टी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है।

Read also-Crime: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाराणसी रेप-हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से ये भी जानना चाहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी दलों कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) सहित अन्य दलों को किस प्रकार की अनुमति दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *