Sports: खेल में निराशाजनक प्रदर्शन पर उदास हुए विराट कोहली, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कही ये बात

ICC Champions Trophy:

Virat Kohli News: भारतीय सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को स्वीकार किया कि वे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की पिछली दो तीन पारियों में अनुशासित प्रदर्शन नहीं कर सके और बाकी दो टेस्ट मैचों में अपने स्ट्रोक्स खेलने के लिए वे क्रीज पर कुछ समय लेंगे।कोहली अधिकांश पारियों में ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर आउट हुए हैं। पर्थ में पहले टेस्ट में शतक जमाने के अलावा बाकी पांच पारियों में उन्होंने 26 रन ही बनाये हैं।

Read also-UP: महाकुंभ को लेकर प्रसासन ने जारी किया दिशानिर्देश, बिना लाइफ जैकेट नहीं कर सकेगें नाव की सवारी

कोहली ने बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरूआत से पहले ‘फॉक्स स्पोटर्स’ से कहा ,‘‘पिछली दो तीन पारियां वैसी नहीं रही जैसी मैं चाहता था। मैं अनुशासित प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हूं। टेस्ट क्रिकेट में इस तरह की चुनौती आती है।’उन्होंने कहा,‘‘पिछली बार जब हमने यहां खेला था उसकी तुलना में पिचें काफी तेज हैं। इसके लिए अलग तरीके से खेलना होगा और मुझे अलग अलग चुनौतियों का सामना करने में मजा आता है।’कोहली ने कहा,‘‘मैदान पर जमने की जरूरत है और एक बार क्रीज पर जमने के बाद अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा। हालात का सम्मान करना जरूरी है।”

Read also-Crime: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाराणसी रेप-हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा ,‘‘एमसीजी पर हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। पिछली बार हम यहां जीते थे और 2022 में भी। ये समझना होगा कि सीरीज की क्या स्थिति है और इससे दबाव हट जाएगा। हमें यहां अच्छा प्रदर्शन करके सिडनी टेस्ट से पहले बढ़त बनानी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *