OTT को लेकर अमीषा पटेल की टिप्पणी कहा क्लीन सिनेमा देखना चाहते है लोग

(इशिका)-GADAR 2 ON OTT-‘गदर’ फिल्म की फेम एक्ट्रेस अमीषा पटेल आजकल अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहती है। अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फैंस को अमीषा की फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है, साथ ही एक्ट्रेस मीडिया इंट्रैक्शन में काफी व्यस्त है। हाल ही में अमीषा ने एक इंटरव्यू में OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले कंटेंट पर बयान दिया है।

लोगों को देखना है साफ-सुथरा सिनेमा
अमीषा पटेल ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कुछ फिल्में ऐसी है जिन्हें परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता। दर्शक केवल साफ-सुथरा सिनेमा देखना ही पसंद करते है, लोग चाहते है कि वो परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकें।
ओटीटी पर आजकल काफी अलग कंटेंट देखने को मिलता है जिसे एक ऐज ग्रुप के लोगों के लिए बनाया जाता है। लोग चाहते है कि वो कुछ ऐसा देखें जो वह अपने परिवार के लोगों के साथ बैठकर देख सकें। लेकिन ऐसा कोई कंटेंट देखने को नहीं मिलता है।

Gadar 2 Spoiler Leaked By Ameesha Patel: क्या 'गदर 2' में मर जाएगी सकीना?  अमीषा पटेल ने लीक किया स्पॉइलर तो ट्विटर पर मचा कोहराम

Read also-आदिपुरूष पर मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर मांगी माफी

11 अगस्त को सिनेमाघरों में दिखेगी ‘गदर 2’
अमीषा पटेल की नई फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 11 अगस्त से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साह में नजर आ रहे है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अमीषा पटेल फिल्म में ‘सकीना’ और सनी देओल ‘तारा सिंह’ के किरदार में नजर आएंगें। फिल्म फैमिली एंटरटेनर है। जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *