रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत

PM Modi speaks to Putin:
PM Modi speaks to Putin:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर वार्ता हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस यूक्रेन युद्ध के अलावा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की है।पीएम मोदी की पुतिन से फोन पर यह वार्ता इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन का दौरा कर वहां राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाक़ात की थी।इससे पहले बीते कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को फोन किया था और यूक्रेन के हालिया दौरे के बारे में बातचीत की थी।रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ फोन वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि, ‘आज राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई है।

Read also-CM सिद्धारमैया के बाद अब खरगे के बेटे जमीन मामले में घिरे, बीजेपी प्रवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप

विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई है। रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर मेरी अंतर्दृष्टि पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ है।पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है।इससे पहले भी पीएम मोदी अलग अलग अंतराष्ट्रीय मंचो कई बार कह चुके हैं क‍ि कूटनीत‍िक बातचीत ही एक मात्र जर‍िया है, जिससे रूस-यूक्रेन के बीच शांत‍ि आ सकती है। प्रधानमंत्री मोदी कहते रहे हैं क‍ि अगर भारत इन दोनों देशों के बीच पुल बनने का काम कर सकता है, तो हम इसके ल‍िए तैयार हैं।ऐसे में पीएम मोदी-जो बाइडन की फोन वार्ता के ठीक एक दिन बाद आज पीएम मोदी-पुत‍िन के बीच बातचीत के कूटनीतिक मायने बेहद ख़ास माने जा रहे है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *