(प्रदीप कुमार ) -Amit shah- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में हुई विपक्ष की बैठक पर जोरदार हमला बोला है अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष की एकजुटता को बेकार बताया।अमित शाह ने दावा किया कि 2024 में BJP 300 के पार सीटे जीतेगी।
मिशन 2024 को लेकर विपक्षी दलों की पटना में हुई बैठक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार हमला बोला है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।इस दौरान अमित शाह ने कहा कि इस बार हम लोकसभा चुनाव में तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेंगे।अमित शाह ने पटना में हुई विपक्ष की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पुल नहीं बना पाते वो डेमोक्रेटिक पुल क्या बनाएंगे…..Amit shah
Read also – शादी कीजिए,हम बाराती बनेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में लालू यादव की राहुल गांधी को सलाह
शाह ने कहा कि आने वाले 2024 लोक सभा चुनाव में विपक्ष फिर से बुरी तरह से हारेगा।अमित शाह ने कहा कि यह विपक्ष चुनाव आते ही एक होने लगता है, जिसके बाद नहीं पता चलता है कि इसका क्या हुआ?
विपक्ष पर हमलावर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष फिर बुरी तरह फेल होगा।गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की ताकत का इसी से अंदाजा लगा लीजिए कि पीएम मोदी को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को तो पहले से ही सहारे की जरूरत है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार में देश भर से भ्रष्टाचार खत्म हुआ। हमारी सरकार ने सालों से चली आ रही धारा 370 को हटाने का काम किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि ये सभी लोग पहले भी एक हुए थे, लेकिन फिर भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की थी। इस बार भी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है……..Amit shah
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

