ग्लोबल स्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म Peddi 27 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Peddi Release Date:

Peddi Release Date: लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता राम चरण अभिनीत “पेड्डी” 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।आरआरआर”, “येवडू”, “मगधीरा” ​​और “ध्रुव” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता ने रविवार को राम नवमी के अवसर पर ये घोषणा की।पेड्डी” का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसे वृद्धि सिनेमा के बैनर तले मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

Read also- मनोज कुमार संग ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, दी ये प्रतिक्रिया

चरण ने आगामी फिल्म की पहली झलक के लिंक के साथ एक्स पर लिखा “ये #PeddiFirstShot हैप्पी श्री राम नवमी #PEDDI आपको 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दिखाई देगी।पेड्डी के 1.05 मिनट के “पहले शॉट” में, अभिनेता को क्रिकेट बैट चलाते और गेंद को पार्क के बाहर मारते हुए दिखाया गया है।पेड्डी” में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी हैं।

Read also-Sports News: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और GT के बीच महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने किया गया है। संगीत ए. आर. रहमान का, छायांकन आर रत्नावेलु का, प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला का और संपादन नवीन नूली ने किया गया है।चरण को आखिरी बार एस. शंकर द्वारा निर्देशित “गेम चेंजर” में देखा गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *