भारत में एशिया कप की धूम, इंडिया की जीत के लिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने की पूजा-अर्चना

 Asia Cup:

Asia Cup: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को क्रिकेट प्रेमियों ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।टीम इंडिया रविवार को दुबई में एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी।क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में भारत की जीत के लिए तिरंगा और क्रिकेटरों की तस्वीरें लेकर गंगा नदी में डुबकी लगाई। Asia Cup

Read also- Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच पर हरभजन सिंह बोले- जब तक संबंध अच्छे नहीं…

क्रिकेट प्रशंसक संतोष ने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया हूं और हमने देवी गंगा और भगवान शिव से टीम इंडिया की जीत का आशीर्वाद मांगा है।”ये मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रात आठ बजे शुरू होगा। Asia Cup

Read also- असम को मिली बड़ी सौगात, PM ने दरांग में 6,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की रखी आधारशिला

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने की पूजा-अर्चना- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार सुबह विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्यों ने महायज्ञ किया और अबू धाबी में एशिया कप के लिए होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर यज्ञ किया।

भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को दुबई में आमने-सामने होंगी। मई में हुए सैन्य संघर्ष के बाद दोनों टीमों के बीच ये पहला मुकाबला होगा।22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट), आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम समेत कई विपक्षी दलों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के फैसले की आलोचना की है।Asia Cup: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *