मनोनीत CM बनते ही एक्शन मे Atishi, बीजेपी पर लगाया ये गंभीर आरोप

AAP on BJP:  दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम 250 गुना बढ़ा दिए हैं।आतिशी ने कहा कि सभी दिल्ली वालों से ये कहना चाहती हूं कि जब फरवरी में चुनाव आएगा, दिल्ली वालों को मिलकर फिर से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना है, आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। तब ही दिल्ली में 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली आएगी।

Read also-नवादा की घटना पर जीतन राम मांझी का फूटा गुस्सा, घटना के पीछे यादव समुदाय का …

 बिजली बिल चार गुना ज्यादा आता है – भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली के कनेक्शन के दाम ढाई सौ गुना बढ़ा दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी का मॉडल है, लंबे-लंबे पॉवर कट और सबसे महंगी बिजली। यही कारण है कि दिल्ली वालों के लिए बहुत जरूरी है कि वो फिर से अरविंद केजरीवाल जी को चुन कर लेकर आए और अरविंद केजरीवाल जी को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए। मध्य प्रदेश में, महाराष्ट्र में जहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं वहां पर 400 यूनिट बिजली का बिल दिल्ली से चार गुना ज्यादा आता है।

Read also-मद्रास हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, कलवरायण हिल्स के लोगों को मुहैया कराए जाएं राशन कार्ड

ये BJP का मॉडल है – यानी लंबे-लंबे पॉवर कट और सबसे महंगी बिजली। ये है भारतीय जनता पार्टी का मॉडल। इसीलिए मैं आज सभी दिल्ली वालों से ये कहना चाहती हूं कि जब फरवरी में चुनाव आएगा, दिल्ली वालों को मिलकर फिर से अरविंद केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बनाना है, आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। तब ही दिल्ली में 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली आएगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *