पैरेंट्स सोते रहे, 6 माह के बच्चे को खा गए चूहे, पुलिस को इस हाल में मिला

(दीपा पाल )- एक छह महीने के बच्चे को चूहों ने जिंदा ही खा लिया। उस वक्त उसके माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे। बच्चे के शरीर पर 50 से अधिक चूहे के काटने के जख्म मिले हैं। मामला अमेरिका के इंडियाना का है। पुलिस को नवजात के पिता ने फोन कर मामले की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि 6 महीने के बच्चे के शरीर पर काटे जाने के गंभीर घाव हैं।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता डेविड और मां एंजिल स्कोनाबॉम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ रहने वाली उसकी आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर लापरवाही समेत कई आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है. इस कपल के तीन बच्चे हैं। ये घर में एक अन्य परिवार के साथ रहते हैं। इस दूसरे परिवार में कपल के अलावा उनके दो बच्चे हैं।

Read also – गुजरात: राजकोट में वस्तादी-चुडा को जोड़ने वाला पुल गिरा

आपको बता दे कि जब वह घर पहुंचे, तो उन्हें 6 महीने का बच्चा खून से लथपथ मिला. उसके सिर और चेहरे पर चूहे के काटे जाने के 50 से ज्यादा जख्म थे।पुलिस डिटेक्टिव जोनाथन हेल्म ने गिरफ्तारी वारंट में लिखा है कि बच्चे के दाएं हाथ की चार उंगली और अंगूठा गायब था। उसकी उंगलियों की हड्डियां नजर आ रही थीं. बच्चे को जब अस्पताल ले जाया गया। तो उसके शरीर का तापमान काफी गिर गया था। उसे खून चढ़ाना पड़ा । बच्चा जीवित है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *