बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान खत्म- प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में सुरक्षित

 Bihar News

Bihar News: बिहार की जमुई लोकसभी सीट पर शुक्रवार को शाम चार बजे वोटिंग खत्म हो गई।नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से जमुई में मतदान जल्दी खत्म हो गया।मतदान अधिकारियों को ईवीएम को पैक और सील करते देखा गया।हायर सेकेंडरी स्कूल में बूथ संख्या 99 के प्रीसाइडिंग ऑफिसर ने कहा, “यहां कुल 239 लोगों ने मतदान किया, जिनमें से 142 पुरुष और 97 महिला उम्मीदवार हैं।

लोकसभा चुनाव के सात चरणों में पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले. नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल समेत इस चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे. प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाते हुए अपना फैसला ईवीएम में सुरक्षित कर दिया गया है। 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएगे।

Read Also: Liver Problem: हो जाएं सावधान, आपका लिवर भी ले सकता है आपकी जान

मतदान प्रतिशत लगभग 33 प्रतिशत है जोकि कम है। लेकिन ये शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।”उन्होंने कहा कि मतपेटियां केकेएम कॉलेज के पोलिंग क्लस्टर में जमा की जाएंगी।बता दें शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों- औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में मतदान हुआ।

Read also-लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस, सुनिए क्या बोले विक्रमादित्य सिंह ?

अभिनंदन कुमार, प्रीसाइडिंग ऑफिसर, बूथ 99, बिहार:

“यहां कुल 239 लोगों ने मतदान किया, जिनमें से 142 पुरुष और 97 महिला उम्मीदवार हैं। मतदान प्रतिशत लगभग 33 प्रतिशत है जोकि कम है। लेकिन ये शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *