Bharat Jodo Nyay Yatra: कोरबा से फिर शुरू हुई न्याय यात्रा,क्या बोले जयराम रमेश

Bharat Jodo Nyay Yatra- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा में फिर से शुरू हुई है। राज्य में यात्रा का ये दूसरा दिन है। जबकि यात्रा की शुरुआत के बाद से ये 30वां दिन है।कोरबा जिले की सड़कों पर राहुल की यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

अंबिकापुर में यात्रा पहुंचने पर राहुल गांधी का यहां के किसानों और मनरेगा श्रमिकों से बातचीत करने का कार्यक्रम है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “हम आज और कल यहीं छत्तीसगढ़ में रहेंगे। फिर हम छत्तीसगढ़ से परसों झारखंड में प्रवेश करेंगे।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पिछले साल नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में बीजेपी के हाथों कांग्रेस की भारी हार के बाद इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायगढ़ जिले के रेंगारपाली चेक पोस्ट से राज्य में दाखिल हुई और राहुल गांधी ने वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया।

Read also – जयंत की BJP से नजदीकियां तो बदल गया वेस्ट यूपी का समीकरण? राहुल की यात्रा का बदला रूट

ये यात्रा 14 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करने से पहले रायगढ़, सक्ती, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ में 536 किमी की दूरी तय करेगी।

कांग्रेस  महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज दूसरा दिन है, 30वां दिन है हमारा आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का। आज सारा दिन हम कोरबा जिले में रहेंगे। कल अंबिकापुर में राहुल जी की मुलाकात किसानों के साथ होगी और दोपहर को जो मनरेगा मजदूर हैं, मनरेगा श्रमिक हैं, उनके साथ भी बातचीत होगी। तो आज और कल हम छत्तीसगढ़ में रहेंगे। मंडी में जाएंगे कल और परसों के दिन सुबह हम छत्तीसगढ़ में रहेंगे और दोपहर को हम झारखंड में वापस प्रवेश करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *