CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका HC से खारिज होने पर BJP ने AAP पर बोला हमला

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार मनोज तिवारी ने दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज होने पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है।

BJP ने AAP पर साधा निशाना

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने CM केजरीवाल को हाई कोर्ट से लगे बड़े झटके पर ट्वीट कर लिखा कि, “कट्टर भ्रष्ट केजरीवाल वो स्वघोषित आम आदमी हैं जिसने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर डाली। शराब से शीशमहल तक का सफर किया। जनता के पैसों से अपनी जेबें भरी। अपने फायदे के लिए घोटाला करने के बावजूद पद नहीं छोड़ा। कट्टर भ्रष्ट शराब घोटालेबाज केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, कोर्ट ने ये भी कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी रूप से सही है। रिमांड पर भेजा जाना भी वैध है। AAP के झूठ की अब धज्जियां उड़ चुकी हैं।

आज कोर्ट के फैसले से ये फिर से साबित हो चुका है कि केजरीवाल शराब घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता थे, किंगपिन थे और कई अहम सबूत उनके खिलाफ हैं, इसीलिए वो चाह कर भी न जांच से बच पाएंगे, न जेल की सलाखों से।”

Read Also: Arvind Kejriwal को बड़ा झटका, याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- गिरफ्तारी वैध

BJP सांसद मनोज तिवारी ने CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट से खारिज होने पर AAP के CM को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया करते हुए लिखा कि, ” मुजरिम मुजरिम होता है!!! देश में सभी को भारत के क़ानून का पालन करना ही होगा। आज माननीय कोर्ट के आदेश ने AAP के गैंग लीडर को आईना दिखा दिया, ED द्वारा एकत्र किए गए सबूतों से पता चलता है कि किंगपिन @ArvindKejriwal ही है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *