भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

यूपी: भारत में फैली कोरोना महामारी पहले से अधिक आक्रामक होती जा रही है। संक्रमित मरीज के इलाज में लगे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, नेता और पुलिसकर्मी तेजी से कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

वहीं, अब नेताओं और पुलिसकर्मियों पर कोरोना का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Also Read दिल्‍ली में नर्सिंग होम का लाइसेंस ऑटोमैटिक रिन्‍यू होगा

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 2 लाख 41 हजार 439 मामले सामने आ चुके हैं।

जिनमें 56 हजार 459 केस एक्टिव हैं और 181364 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 3616 लोगों की मौत हो चुकी है।

Also Read देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3853406 हुई

बता दें, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 83,883 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 1043 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 38,53,407 हो गया है। जिसमें 8,15,538 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 29,70,493 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 67,376 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी जिलों में वेंटिलेटर और हाईफ्लो नेजल कैन्युला की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस संबंध में उन्होंने तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *