पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर हुई सेवा सप्ताह की शुरुआत, जेपी नड्डा ने किया उद्घाटन

गौतमबुद्धनगर (ललित नारायण कांडपाल की रिपोर्ट)– हर साल 17 सितंबर को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री के जन्‍मदिवस कार्यक्रम से पूर्व बीजेपी ने आज से सेवा सप्‍ताह की शुरुआत कर दी है। यूपी के गौतमबुद्धनगर से इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूरे एक हफ्ते तक इस सेवा सप्‍ताह को मनाया जाएगा। इस दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर सेवा कार्य करेंगे। कोरोना की गंभीर चुनौती है तो पार्टी ने कोविड संक्रमितों को प्लाज्मा की व्यवस्था के लिए रक्तदान शिविरों के आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।


कार्यक्रम यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के छपरौला इलाके में आयोजित हुआ। जहां बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया और देशभर के कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी हर साल कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करती है। ऐसे में बीजेपी ने इस बार भी पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का कार्यक्रम शुरू किया है।

70वें जन्मदिवस पर 70 की थीम पर सेवा कार्य!

पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत बीजेपी हर मंडल में कम से कम 70 जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य करेगी, जिसके तहत दिव्यांगों के लिए शिविर आयोजित कर उन्हें जरूरी उपकरण दिए जाएंगे।

जेपी नड्डा के साथ इस कार्यक्रम में यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह सहित इलाके के सांसद और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस सप्‍ताह में बीजेपी कार्यकर्ता मंडल स्तर तक 70 तरह के दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग दान करेंगे। इसके अलावा आंखों के 70 रोगियों के लिए चश्मे दान किए जाएंगे। 70 अस्पतालों में रोगियों को फल वितरित किए जाएंगे। 70 कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा डोनेट किया जाएगा।

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देश भर में 70 ब्लड डोनेशन कैम्प लगाने का काम करेंगे। इसके अलावा बीजेपी देश भर में हर बूथ स्तर पर 70 पौधे लगाएगी। साथ ही हर जिले के 70 गांवों में सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा और प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई जाएगी। सभी जिला मुख्यालयों पर 70 जगह सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

Also Read- संसद में फूटा कोरोना बम, सत्र के पहले दिन ही 17 सांसद पाए गए कोरोना पॉजिटिव

पार्टी ने तय किया है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीकों और दूरदृष्टि पर आधारित 70 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी। वेबिनार के जरिए होने वाली इन सभी कॉन्फ्रेंस के लिए बीजेपी की सभी प्रदेश इकाइयों से वहां के महत्वपूर्ण समाजसेवी और बुद्धिजीवियों से सुझाव जुटाने का काम किया है। पीएम मोदी के जीवन पर आधारित 70 स्लाइड्स तैयार की गई हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *