12 सितम्बर से चलेगी कालिन्दी एक्सप्रेस

फर्रूखाबाद: रेलवे बोर्ड के निर्देश पर, उत्तर प्रदेश में पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन से हो कर प्रतिदिन चलने वाली, लॉकडाउन में बन्द कालिन्दी एक्सप्रेस ट्रेन, अब 12 सितम्बर से स्पेशल ट्रेन नम्बर 04723/04724 के रूप में संचालिक होगी।

रेलवे प्रवक्ता ने रविवार को यहां कहा कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए, पिछले करीब साढ़े पांच माह से देश भर में सामान्य रूप से बन्द हुई ट्रेनों में कालिन्दी एक्सप्रेस भी शामिल थी ।

Also Read इज ऑफ बिजनेस डूइंग में यूपी को मिला दूसरा स्‍थान, CM Yogi ने दी बधाई

श्रमिक व अन्य रेलयात्रियों के हितों को ध्यान में रखकर, देश में चल रही 230 शताब्दी, जनशताब्दी व अन्य स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या में रेलवे बोर्ड ने 05 सितम्बर को अन्य स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को 12 सितम्बर से चलाने के निर्देश देश के सभी जोन के रेल अधिकारियों को दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, लॉकडाउन में बन्द भिवानी-दिल्ली-बाया फर्रूखाबाद होकर कानपुर सेन्ट्रल को जाने वाली कालिन्दी एक्सप्रेस 14723/14724 से मैनपुरी, फर्रूखाबाद तथा कन्नौज जिलों के मध्य लाखों की संख्या में सफर करने वाले रेलयात्रियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए,

Also Read दिल्ली के द्वारका में दो शराब तस्कर अरेस्ट, शराब के साथ पकड़ी एक हरियाणा नंबर की महिंद्रा एक्सयूवी कार

फर्रूखाबाद जिले से भाजपा सांसद एवं रेलवे संसदीय स्थायी समिति सदस्य मुकेश राजपूत ने 13 अगस्त को रेलवे स्टैडिंग कमेटी में रेलवे बोर्ड चेयरमैन से भिवानी-दिल्ली बाया फर्रूखाबाद होकर कानपुर सेन्ट्रल के बीच चलने वाली कालिन्दी एक्सप्रेस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने की मांग की थी।

मांग पर रेलवे बोर्ड भिवानी-दिल्ली बाया फर्रूखाबाद होकर कानपुर सेन्ट्रल के मध्य प्रतिदिन चलने वाली कालिन्दी एक्सप्रेस को नया नम्बर 04723/04724 जारी कर स्पेशल ट्रेन के रूप में 12 सितम्बर से संचालित करने के रेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

फर्रूखबाद जंक्शन पर कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए रेलयात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सेनेटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराए जाने की व्यापक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *