Bollywood News: सालों बाद कमबैक कर रही एक्ट्रेस ईशा देओल, जानें किस मूवी में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

Esha Deol:

Esha Deol: फैमिली ड्रामा फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ के कलाकार ईशा देओल, इश्वाक सिंह और अदा शर्मा ने हाल ही में पीटीआई वीडियो के साथ एक साक्षात्कार में अपने नए प्रोजेक्ट और करियर पर चर्चा की।लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली ईशा देओल ने फिर से सुर्खियों में आने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

Read also – उच्च न्यायालय ने संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई कराने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा, “बड़े पर्दे पर वापस लौटना एक शानदार एहसास है।उन्होंने कहा, “मैंने पिछले कुछ सालों में वेब सीरीज और बाकी सब काम करने का आनंद लिया, लेकिन ये अलग और खास है क्योंकि ये घर वापसी जैसा है।फिल्म में देओल का किरदार एक बचाव पक्ष के वकील का है।इसको लेकर उन्होंने कहा, “फिल्म एक अहम मुद्दे पर प्रकाश डालती है – प्रजनन क्षमता। ये हमारे समाज में एक वर्जित विषय है और हम इसके बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं।”

Read Also: हरियाणा नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज आएंगे सामने, शहर में किसकी बनेगी सरकार ?

इस फिल्म से इश्वाक सिंह मुख्य अभिनेता के रूप में बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं।इश्वाक सिंह उन्हें पहचान दिलाने का श्रेय “पाताल लोक” और “रॉकेट बॉयज” जैसे ओटीटी शो को दिया। उन्होंने कहा, “मैंने जो शो किए हैं, उनकी वजह से ही फिल्म निर्माताओं को मेरी प्रतिभा के बारे में पता चला।इश्वाक सिंह ने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर आप कभी संतुष्ट नहीं होते क्योंकि आप हमेशा और ज्यादा चाहते हैं। आप हमेशा अलग-अलग किरदार निभाना चाहते हैं, अलग-अलग फिल्म निर्माताओं के साथ काम करना चाहते हैं और अलग-अलग प्रारूपों को आजमाना चाहते हैं।”

फिल्म में एक मजबूत इरादों वाली महिला का किरदार निभाने वाली अदा शर्मा ने स्क्रीन पर जटिल महिला किरदारों को निभाने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये फिल्म सभी के लिए है।उन्होंने कहा, “ये एक ऐसी फिल्म है जो सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों के लिए है।फिल्म “तुमको मेरी कसम” 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *