बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

Bollywood: Actress Deepika Padukone will be seen in Bollywood actor Shahrukh Khan's film 'King'.

Bollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी नई फिल्म “किंग” की शूटिंग शुरू होने की खुशी जताई। ये फिल्म दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की छठी फिल्म है। दोनों ने पहली बार 2007 की फिल्म “ओम शांति ओम” में साथ काम किया था, जो दीपिका की डेब्यू फिल्म भी थी। इसके बाद दोनों ने “चेन्नई एक्सप्रेस” (2013), “हैप्पी न्यू ईयर” (2014), “पठान” (2023) और “जवान” (2023) में स्क्रीन साझा की थी।  Bollywood

Read Also: कुड़मी समाज का जोरदार रेल रोको आंदोलन, पुलिस और आरपीएफ की कड़ी निगरानी

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में “ओम शांति ओम” के दिनों को याद करते हुए लिखा कि शाहरुख ने उन्हें पहली सीख दी थी, फिल्म बनाने का अनुभव और उसमें शामिल लोग उसकी सफलता से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं। दीपिका ने कहा कि वे इस सीख को हर फैसले में अपनाती रही हैं और शायद यही वजह है कि दोनों अब छठी बार साथ काम कर रहे हैं। “किंग” का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने “पठान” भी डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।  Bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *