बॉक्सिंग डे टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, आस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर बनाए 311 रन

IND Vs AUS 4th Test Day:
IND Vs AUS 4th Test Day: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हुई। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं।स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं।

Read also-वीर बाल दिवस पर PM मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से किया संवाद

टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 19 वर्ष के सैम कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन बनाए जबकि उस्मान ख्वाजा ने 57 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन का योगदान दिया।भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा को एक- एक विकेट मिलादोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का ये चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज एक-एक से बराबर है।

Read also-Sports: खेल में निराशाजनक प्रदर्शन पर उदास हुए विराट कोहली, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कही ये बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में मेजबान टीम के युवा ओपनर सैम कोंस्टास ने बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई। अपने टेस्ट करियर का आगाज करने उतरे कोंस्टास ने 60 रनों की पारी खेली।कोंस्टास ने पारी की शुरूआत से ही भारतीय गेंदबाजों को छकाए रखा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टी20 क्रिकेट के अंदाज में शॉट खेले।कोंस्टास ने सिर्फ 52 गेंदों पर ही अपने टेस्ट करियर का पहला अर्द्धशतक अपनी पहली ही पारी में लगाया।कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाजों की गेंदों पर बेहतरीन शॉट लगाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *