पंजाब में सीएम चन्नी ने केबल माफिया पर लगाम लगाते हुए केबल टीवी कनेक्शन की दर हर महीने 100 रूपये करने का ऐलान किया है। सीएम चन्नी ने कहा है कि केबल माफिया राज्य में अतिरिक्त दरों की वसूली कर रहा है जिससे लोगों का बेवजह शोषण हो रहा है जिसको भविष्य में बर्दा श्त नहीं किया जाएगा।
सीएम चन्नी ने कहा कि नई दरों की पालना ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी गैर कानूनी बसों के परमिट रद्द करने की भी बात कही है।
Read Also केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण कम होने के बाद प्रतिबंध हटाए, शैक्षणिक संस्थान सोमवार से खुलेंगे
इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से थोड़े समय में महत्वपूर्ण फ़ैसले लेने और राज्य के आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग के लिए 24 घंटे काम करने के लिए उनकी सराहना की। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज हरीश चौधरी, कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल सहित अन्य मौजूद रहे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

