CM नायब सिंह सैनी ने की BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात

हरियाणा में सभी मंत्रियों को मंत्रालय बांटने के बाद आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली आकर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मंत्रियों को विभाग बांटने से लेकर दूसरे कई मामलों पर BJP अध्यक्ष से चर्चा की है।

Read Also: एक्शन मोड में हरियाणा सरकार, पराली जलाने पर 14 किसान गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में सरकार बन चुकी है और सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। विभागों का बंटवारा होने के साथ ही CM सोमवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर CM ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात को लेकर CM सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि “आज दिल्ली में @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री @JPNadda जी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।”

Read Also: सावधान! गीजर के पानी में नहाने से हो सकते गंभीर नुकसान, बरतें सावधानी

CM नायब सिंह सैनी की मुलाकातों का दौर यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी मुलाकात की। उन्होंने गुरुग्राम पहुंचने से पहले सह प्रभारी बिप्लव देब से भी मुलाकात की। हरियाणा सरकार के मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के बाद CM सैनी ने ये शिष्टाचार मुलाकातें की हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *