Congress Manifesto: पार्टी मेनिफेस्टो की तुलना मुस्लिम लीग से होने पर भड़की कांग्रेस ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

Congress Manifesto: कांग्रेस के मेनिफेस्टो की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर भड़की कांग्रेस (Congress)  ने सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं कांग्रेस ने हमला बोल कहा है आजादी की लड़ाई में देश सड़कों पर था, वहीं पीएम मोदी के राजनीतिक पुरखे मुस्लिम लीग संग सरकार चला रहे थे।

चुनाव आयोग में शिकायत के बाद पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषणों में Congress के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा कहा है, यह काफी दुखद है। आप किसी भी पार्टी से मतभेद रख सकते हैं, लेकिन एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में ऐसा कहना दुखी करने वाली बात है।

Read Also: वाशिंगटन डीसी में मोदी समर्थकों ने राष्ट्रीय स्मारक और लिंकन मेमोरियल पर रैली की -कही ये बात

सलमान खुर्शीद ने कहा कि पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह उन पार्टियों का घोषणा पत्र लगता है, जो हमारे धर्मनिरपेक्ष समाज की आजादी का विरोध कर रहे हैं।हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसी बात कहने का कोई अधिकार नहीं है। हमने इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष रखा है और उनसे विशेष अनुरोध किया है कि वे इसे गंभीरता से लें और इस पर कार्रवाई करें। चुनाव आयोग के सामने कांग्रेस ने अन्य मुद्दों को भी उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: हमें क्यों आती है हिचकियां? क्या है इसे रोकने के सही तरीके ? जानें

सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के 180 सीट जीतने के लाले पड़े हुए हैं। अब कांग्रेस के घोषणा पत्र के सामने आने के बाद भाजपा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इसलिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखकर बौखलाकर पीएम मोदी का फिर से मुस्लिम लीग के लिए प्रेम उमड़ रहा है। श्रीनेत ने आगे कहा कि पांच स्तंभों पर आधारित कांग्रेस के न्याय पत्र में करोड़ों लोगों की उम्मीद की छाप है।दस साल बाद भी पीएम मोदी अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाने की बजाए हिंदू-मुस्लिम करने में लगे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *