दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने खोला AAP के खिलाफ मोर्चा, डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर दिया बड़ा बयान

Delhi Election 2024:

Delhi Election 2024: कांग्रेस नेता उदित राज ने रविवार को दिल्ली में एएपी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।ये प्रदर्शन अमृतसर में बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ के विरोध में किया गया। उन्होंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल से माफी की मांग भी की।

Read also- दिल्ली चुनाव पर मतदाताओं को केजरीवाल की सलाह, बोले- BJP की झूठी बातों में आकर न करे मतदान

उदित राज ने कहा, ” हम मूर्ति प्रजेंट करने आए हैं। डॉ. अंबेडकर का अपमान करना बंद करें और डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया अमृतसर, पंजाब में, उस पर माफी मांगे। 22 प्रतिज्ञाओं पर केजरीवाल का क्या रुख है, उसके बारे में बताएं? बाबा साहेब का अपमान करना छोड़ दें, माफी मांग लें और मैं ये बाबा साहेब की मूर्ति सप्रेम आदरपूर्वक मिस्टर केजरीवाल को भेंट करने आया हूं और मूर्ति को ग्रहण करें ।

Read also- वित्त मंत्री सीतारमण की भारतीयों को सलाह, बोली- लोग AI का इस्तेमाल करना सीखें

उनके दरवाजे पर बैठा हुआ हूं, हमारे साथी बैठे हुए हैं। हमारा मकसद कोई राजनीतिक मकसद नहीं है, हमारा मकसद है कि बाबा साहेब का जो अपमान इनकी सरकार में हुआ है, उस पर माफी मांगें।पुलिस ने 26 जनवरी को पंजाब के धर्मकोट निवासी आकाश सिंह को अमृतसर में हेरिटेज स्ट्रीट पर टाउन हॉल में डॉ. बी. आर. आंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *