कोविड-19 का सब वैरिएंट JN.1 मचा रहा कहर

Corona update- लंबे समय के बाद देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू कर दिया हैं । इस बार कोविड-19 के सब वैरिएंट JN.1 हैं जो देश में तेजी के साथ फैल रहा हैं आपको बता दे कि JN.1 के मामले एक दिन में तीन गुना की बढ़ोतरी देखी जा रही हैं । केरल मे पहले 22 मामले JN.1 वैरिएंट के थे जे बढ़कर 63 हो गए हैं वहीं एक स्टडी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

स्टडी में दावा किया जा रहा है कि कोरोना आपके गले को भी संक्रमित कर सकता है। इतना संक्रमित कि शायद आपकी आवाज भी जा सकती है। दूसरी ओर कोविड-19 के सब वैरिएंट JN.1 के अभी तक देश में 22 मामले कंफर्म हो चुके हैं। जीनोम टेस्टिंग में सामने आ रहा है कि कोरोना के XBB वैरिएंट के 90 फीसद मामले सामने रहे हैं। यानी जेएन.1 के मामले कम हैं।

देश में 24 दिसंबर तक कुल 63 जेएन.1 कोविड वैरिएंट मामले सामने आए हैं। गोवा से 34 मामले, महाराष्ट्र से 9 मामले, कर्नाटक से 8 मामले, केरल से 6 मामले, तमिलनाडु से 4 मामले और तेलंगाना से 2 मामले सामने आए हैं।

Read also – Himachal News: हिमाचल में पर्यटकों का सैलाब, मंडी से मनाली तक की सड़कें जाम, पर्यटकों को हो रही भारी परेशानी

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 628 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से, मृतक संख्या बढ़कर 5,33,334 हो गई। देश में वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 4,50,09,248 है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,860 हो गई है जबकि रोग से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *