सेवा ई-स्वास्थ्य सहायता ओपीडी पोर्टल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘सेवा ई–स्वास्थ्य सहायता और टेली–परामर्श (सेहट) ओपीडी पोर्टल लॉन्च किया। पोर्टल सशस्त्र बलों को टेली–मेडिसिन सेवाएं देने में मदद करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा, यह ई–गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रक्षा मंत्री ने कोविड-19 की इस दूसरी लहर के दौरान समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने के लिए सभी सशस्त्र बलों की सराहना की। इसके द्वारा थल सेना, नौसेना, वायु सेना के सेवारत रक्षा कर्मी और भूतपूर्व सैनिक सशस्त्र बलों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से टेली परामर्श ले सकते हैं। यह लगभग चार करोड़ लोगों और रक्षा कर्मियों के परिवार के सदस्यों को पूरा करेगा।

यह सेवा रक्षा सेवा के डॉक्टरों द्वारा अपने नियमित कर्तव्यों से प्रदान की जाएगी। 75 साल और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए वेटिंग करने की कोई जरूरत नहीं है, वे प्रतीक्षा किए बिना परामर्श कर सकते हैं। पिछले एक महीने में ई–संजीवनी प्लेटफॉर्म पर 5 लाख लोगों ने इस सुविधा का फायदा उठाया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *