दिल्ली बीजेपी ने जारी की 250 मंडल अध्यक्षों की लिस्ट

दिल्ली। (रिपोर्ट- अनिल सिंह) देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी ने बुधवार को अपने 250 मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में करीब 80 फीसदी नए चेहरे हैं। लंबे इंतजार के बाद आई मंडल अध्यक्षों की लिस्ट ने बहुत से लोगों को निराश किया है। खास बात है कि 30 मंडल अध्यक्षों के नाम अब भी जारी किए जाने बाकी हैं।

आपको बता दें, दिल्ली बीजेपी की ओर से मंडल अध्यक्ष के नामों की जारी हुई अब तक की लिस्ट में किसी भी मुस्लिम को मौका नहीं दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी बचे मंडलों के अध्यक्षों के नाम जल्दी ही जारी कर दिए जाएंगे। हाल ही में शाहीन बाग के बागियों को पार्टी में शामिल किए जाने के बावजूद बीजेपी ने अपनी 250 मंडल अध्यक्षों की सूची में एक भी मुस्लिम नेता को शामिल नहीं किया है।

इसके अलावा बीजेपी ने अपनी महिला नेताओं को भी मंडलों में बेहद कम प्रतिनिधित्व दिया है। बुधवार को दिल्ली बीजेपी की ओर से जारी की गई लिस्ट में कुल 22 महिलाओं को ही शामिल किया गया है। ये आंकड़ा लगभग 8.8 फीसदी बैठता है। जबकि नगर निगम में भी महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण मिला हुआ है। जबकिं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिछले दिनों महिलाओं और युवाओं को पार्टी में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व दिये जाने की बात कह चुके है।कुछ नेताओं ने कहना है कि मामला सिफारिशी नेताओं का है। अपने-अपने लोगों को एडजस्ट करने के चलते कई मंडलों पर पार्टी के नेता आपसी सहमति बना पाने में नाकाम रहे हैं। यही वजह है कि मंडल अध्यक्षों की पूरी लिस्ट एक साथ जारी नहीं की जा सकी । दिल्ली बीजेपी में संगठन के लिहाज से 280 मंडल हैं। सभी मंडल वार्ड के हिसाब से रखे गए हैं। 8 मंडल दिल्ली कैंट के पड़ते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *