दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल ने आप के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ किया संवाद

Arvind Kejriwal, दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल ने आप के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ....
(अनमोल कुमार) : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ संवाद किया, इस दौरान उन्‍होंने अपने निगम पार्षदों को 10 लाख से 50 लाख रुपये में खरीदने के आरोप लगाये।और सभी पार्षदों को अलर्ट किया वही दिल्ली को 4 भागो में बाटने की बात भी कही।            Arvind Kejriwal,
दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ संवाद किया, इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने गंभीर आरोप भी विपक्षी पार्टी पर लगाए अरविंद केजरीवाल ने कहा निगम पार्षदों को 10 लाख से 50 लाख रुपये तक में खरीदने की कोशिश की जा रही है अरविंद केजरीवाल ने संवाद के दौरान सभी पार्षदों को अलर्ट किया और कहा कि पार्षदों के पास फोन आने लगे हैं, उन्‍होंने पार्षदों को सावधान रहने की हिदायत देते हुये कहा कि आप लोग कोई मिलने आये या फोन करे तो फोन रिकॉर्ड कर लेना।
 अरविंद केजरीवाल में कहा आज सभी पार्षदों को अगले 5 साल अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया,सभी को एक ही मेसेज दिया कि आपको ईमानदारी से काम करना है,अरविंद केजरीवाल ने कहा जनता ने कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दिया,अब हमें लोगो का भरोसा बनाकर रखना है,अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली को चार भागों में हमने बांट दिया है ताकि सभी काम आसानी से हो सके,जिसके लिए आतिशी,दुर्गेश पाठक,आदिल,और सौरभ भारद्वाज को ऑब्ज़र्वर बनाया गया है,वही मेयर को लेकर भी अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास तो नम्बर ही नही है।देखना यही होगा कि मुख्यमंत्री के इस मैसेज को सभी पार्षद किस तरीके से देखते हैं और एमसीडी क्या कुछ बदलाव देखने को मिलता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Arvind Kejriwal,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *