Delhi: वोटबैंक के लिए नक्सलियों को शहीद बता रही कांग्रेस- शहजाद पूनावाला

Delhi: Congress is calling Naxalites martyrs for vote bank - Shahzad Poonawala, BJP, Shahzad Poonawala, Naxalite, Congress, Supriya Shrinet Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, Delhi, India Formation Bandhan Lok Sabha Elections 2024

Delhi: बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि छत्तीसगढ़ की मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को शहीद कहना सिर्फ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का बयान नहीं, बल्कि कांग्रेस के आला नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान है।

Read Also: Shilpa Shetty: ED के शिकंजे में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, करोड़ों की संपत्ती हुई जब्त

नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ये आतंकियों के साथ इंडिया गठनबंधन और कांग्रेस क्यों खड़ी दिखती है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का आतंकी अफजल, याकूब और नक्सलियों से क्या रिश्ता है। शहजाद पूनावाला ने ये भी कहा कि खास वोट बैंक की ताली पाने के लिए कांग्रेस सेना को गाली देने से परहेज नहीं करती।

Read Also: Delhi: बीजेपी RSS का लिखा संविधान मानती है, अम्बेडकर का नहीं-संजय सिंह

19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से तीन दिन पहले मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में ये एनकाउंटर हुआ। मारे गए 29 नक्सलियों में कुछ बड़े नक्सली भी शामिल थे। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ के इतिहास में नक्सलियों को किसी एनकाउंटर में ये सबसे बड़ा नुकसान पहुंचा है। बस्तर में इस साल अब तक 79 नक्सली अलग अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *