Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने पंक्चुअलिटी और विश्वसनीयता के मामले में दुनिया की कई अग्रणी मेट्रो प्रणालियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हांगकांग, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसी मेट्रो प्रणालियों के बीच दिल्ली मेट्रो की परिचालन दक्षता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर माना जा रहा है। Delhi Metro
खास बात ये है कि डीएमआरसी ट्रेन को सिर्फ 59 सेकंड से ज्यादा की देरी होने पर ही लेट मानता है, इसके बावजूद 2026 में दिल्ली मेट्रो ने 99.95 प्रतिशत की पंक्चुअलिटी दर्ज की है।
Read Also: Delhi News: दिल्ली यमुना नदी का धीरे-धीरे बढ़ रहा जलस्तर
दिल्ली मेट्रो ने साल 2002 में महज 8.4 किलोमीटर लंबे शाहदरा-तीस हजारी कॉरिडोर और छह स्टेशनों से अपना सफर शुरू किया था। 23 साल के सफर में ये नेटवर्क आज 12 लाइनों, 303 स्टेशनों और 416.5 किलोमीटर तक फैल चुका है। नेटवर्क में 31 इंटरचेंज स्टेशन हैं, जो दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हैं। Delhi Metro
साल 2003 में 98.27 प्रतिशत रही ट्रेन पंक्चुअलिटी 2005 में 99.64 प्रतिशत पहुंच गई और इसके बाद से डीएमआरसी लगातार 99.9 प्रतिशत के आसपास पंक्चुअलिटी बनाए हुए है।
Read Also: दिल्ली में E20 पर सियासत तेज, केजरीवाल बोले- E20 पर आवाज मुखर करने पर वीडियो डिलीट…
नेटवर्क और यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद दिल्ली मेट्रो की विश्वसनीयता लगातार मजबूत बनी हुई है। ट्रेनों का हेडवे शुरुआती दौर के करीब सात मिनट से घटकर व्यस्त कॉरिडोर पर महज 2 मिनट 18 सेकंड रह गया है। वहीं 2.72 मिलियन कार-किलोमीटर का Mean Distance Between Failures यानी MDBF हासिल किया गया है। COMET की दो मिनट की देरी वाली अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्किंग में दिल्ली मेट्रो लगातार दुनिया की टॉप पांच सबसे विश्वसनीय मेट्रो प्रणालियों में शामिल रही है। Delhi Metro
ड्राइवरलेस परिचालन में भी डीएमआरसी आगे है—करीब 29 प्रतिशत नेटवर्क UTO के तहत संचालित हो रहा है। लाइन-7 71.55 किलोमीटर और 45 स्टेशनों के साथ दुनिया की सबसे लंबी ड्राइवरलेस मेट्रो लाइन है। यात्रियों की संख्या भी पहले साल के करीब 82 हजार दैनिक यात्री सफर से बढ़कर 8 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड 81 लाख से ज्यादा यात्री यात्राओं तक पहुंची, जबकि मौजूदा औसत दैनिक यात्री संख्या 64.06 लाख है। तकनीकी नवाचार, सुरक्षा, यात्री सुविधा और टिकाऊ शहरी परिवहन पर लगातार फोकस के चलते डीएमआरसी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान भी मिल चुके हैं। Delhi Metro
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

