PM मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का करेंगे दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi: 

Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे तथा 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे, जिसे 460 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित किया जा रहा है।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सबसे पहले आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे।Delhi:  

Read Also- Karnataka: तुमकुरु में एक चूहे ने दुकान से सोने के गहने ‘चुराए’, CCTV फुटेज से गायब गहने वापस मिले

इसके बाद वह हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।प्रधानमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।दोपहर में मोदी कर्नाटक के मैसूरु स्थित रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र- विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।बयान के अनुसार, 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों की क्षमता के अनुरूप तैयार किया गया है।Delhi:  

Read Also- Sporst News: राष्ट्रमंडल खेल में भारतीयों का विजय अभियान जारी, मुक्केबाज प्रीति पवार ने फाइनल में की एंट्री

बयान में कहा गया है कि यात्री टर्मिनल भवन को आधुनिक, सुगम और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।हवाई अड्डे में परिचालन दक्षता बढ़ाने और भविष्य की विमानन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्नत बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और टिकाऊ सुविधाओं को शामिल किया गया है।टर्मिनल भवन को ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है और इसका पंजीकरण ‘यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल’ (यूएसजीबीसी) के साथ किया गया है। हवाई अड्डे की वास्तुकला आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।Delhi:  

विशाखापत्तनम स्थित एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना को ‘एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ और दक्षिण कोरिया के एपीएसीटी के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई होगी।यह संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 9.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिपों का उत्पादन करेगा और उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर पैदा करेगा।साथ ही, यह सेमीकंडक्टर विनिर्माण को समर्थन देने वाले मजबूत सहायक उद्योग के विकास में भी मदद करेगा।कर्नाटक में प्रधानमंत्री मैसूरु स्थित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र- विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। यह स्मारक नवंबर 1892 में स्वामी विवेकानंद की मैसूरु यात्रा की ऐतिहासिक स्मृति को समर्पित है, जब वह भारत भ्रमण पर थे।Delhi:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *