दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन का आखिरी राउंड 11 अक्टूबर से शुरू होगा

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने घोषणा की है कि उसके स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम दौर बुधवार से शुरू होगा।चयनित कॉलेजों और कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 11 अक्टूबर से शुरू होंगे और 15 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चार अक्टूबर को लिखे पत्र में दिए गए सुझावों पर विचार करते हुए ‘मॉप-अप’ राउंड की घोषणा की गई है।यूजीसी की सिफारिशों पर विचार करते हुए और कुछ उम्मीदवारों और कॉलेजों के अनुरोध पर, विश्वविद्यालय ने केवल शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों और प्रोग्रामों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित करने का फैसला किया है।

Read also – भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में 2033 तक 44 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की क्षमता -पवन गोयनका

विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट पर मॉप-अप राउंड प्रवेश के लिए चयनित कॉलेजों और प्रोग्रामों की एक लिस्ट जारी करेगा।इच्छुक उम्मीदवार संबंधित कॉलेज की तरफ से अपनी वेबसाइट पर साझा किए गए शेड्यूल और प्रक्रिया के अनुसार संबंधित कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं।

मॉप-अप राउंड के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त सीटों पर कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा।सीटों को भरने के लिए, कॉलेज प्रोग्राम स्पेस्फिक एलिजिबिलिटी के आधार पर सीयूईटी -2023 नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर विचार कर सकते हैं। कॉलेज योग्यता परीक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर बाकी खाली सीटों को भी भर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *