शूटिंग के दौरान एआर रहमान के बेटे के साथ सेट पर हुआ बड़ा हादसा, बोले एक इंच भी इधर……

AR Rahman's son shooting accident, शूटिंग के दौरान एआर रहमान....| Total tv

सिंगर एआर रहमान के बेटे एआर अमीन के साथ एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बच गए हैं। बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब वो स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तभी उसी दौरान अचानक से झूमर गिर गया। फिलहाल अमीन और उनकी टीम पूरी तरह से सही-सलामत हैं। साथ ही हादसे में ए आर अमीन दुर्घटना का शिकार होने से बहुत बहुत बच गए हैं। बता दें कि एआर अमीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें सेट के दो फोटो हैं। शेयर किए हुए फोटो में आप देख सकते हैं कि सेट सही सलामत है नहीं दूसरी तरफ फोटो में मंच पर झूमर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।  AR Rahman’s son shooting accident

अमीन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा एक कैप्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, मैं ऊपर वाले, अपने माता-पिता, परिवार, शुभचिंतकों और अपने आध्यात्मिक गुरुओं का शुक्रगुजार हूं कि मैं आज जिंदा और सुरक्षित हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by “A.R.Ameen” (@arrameen)

दरअसल हादसे की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘अभी तीन रात पहले, मैं एक गाने की शूटिंग कर रहा था और मुझे भरोसा था कि टीम ने तकनीक और सुरक्षा का ध्यान रखा है।

Read also:- शूटिंग के दौरान जख्मी हुए अमिताभ, पसली में लगी चोट!

जब मैं कैमरे के सामने परफॉर्म करने में बिजी था, तभी अचानक क्रेन से लटके हुए पूरे ट्रस और झूमर गिर गए। वहीं अगर मैं एक इंच भी इधर-उधर हो जाता तो पूरा रिंग मेरे सिर पर ही गिर जाता। फिलहाल मैं और मेरी टीम इस हादसे का शिकार होने से बहुत बहुत बच गए। साथ ही अभी भी सदमें से उबर नहीं पा रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App        

AR Rahman’s son shooting accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *