AAP विधायक अमानतुल्लाह के घर पर ED की RAID से मचा सियासी हड़कंप ,संजय सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया

ED raid on Amanatullah Khan house:

ED raid on Amanatullah Khan house: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है । दिल्ली से ओखला के AAP विधायक अमानतुल्लाह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह छापेमारी की.विधायक अमानतुल्लाह खान ने X पर खुद इसकी जानकारी शेयर की ।

Read Also: इन जगहों से शुरू हुई Air India Express की डेली फ्लाइट, जानें कौन-कौन से शहर हैं लिंक्ड

मेरे ऊपर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं-  AAP विधायक अमानतुल्लाह ने कहा ईडी की टीम मेरे घर मुझे गिरफ्तार करने आई है. इसके बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि सुबह के 7 बजे है और ईडी की टीम मेरे घर मुझे अरेस्ट करने आई है. उन्होंने कहा कि मेरी सास को कैंसर है 4 दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है. विधायक ने कहा कि पिछले दो साल से यह लोग मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं मैंने इनके प्रत्येक नोटिस का जवाब दिया है। मेरे ऊपर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। मुझे और मेरी पार्टी को परेशान किया जा रहा है. अमानतुल्लाह आगे बोलते है कि  हम लोग टूटने वाले नहीं है.

Read Also: दिनदहाड़े हरिद्वार के ज्वेलरी शॉप में 5 करोंड़ की लूट, व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

सांसद संजय सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया- सांसद संजय सिंह ने लिखा आप विधायक के घर पर ईडी की रेड से  सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा ईडी की निर्दयता देखिये अमानुल्लाह पहल ईडी की जांच में शामिल हुए. उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी मदर इन लॉ को कैंसर है. उनका ऑपरेशन हुआ है घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गये. अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *