ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर भड़के बिजली कर्मचारी, हड़ताल की दी चेतावनी

झज्जर (योगेन्द्र सैनी ): सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारी भी अब लामबंद हो गए हैं। झज्जर में में बिजली कर्मचारियों ने  गुरूवार को सांकेतिक हड़ताल की और सरकार को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी वापस नहीं लेने पर बिजली काटने और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी।

सुबह के समय बिजली कर्मचारी बिजली दफ्तर के गेट के सामने आए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान  बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार द्वारा  लाई जा रही ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया।

Also Read हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने होमगार्ड भर्ती में मिली अनियमितताओं को लेकर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दिए जांच के आदेश

बिजली कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस नहीं लिया तो कर्मचारी क्षेत्र की बिजली काट देंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

कर्मचारियों ने पलवल में नौकरी से हटाए गए बिजली कर्मचारियों को वापस लेने की भी मांग की। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में लामबंद हुए बिजली कर्मचारियों के रवैया से लगता है कि इस बार कर्मचारी सरकार से लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *