अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड स्क्रीनिंग समाप्त करेगा अमेरिका

वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन दूसरे देशों से अमेरिका आने वाले हवाई यात्रियों के लिए आगामी सोमवार से कोविड-19 स्क्रीनिंग को समाप्त करने की योजना बना रहा है।

ट्रम्प प्रशासन ने जनवरी में अमेरिका के कुछ हवाई अड्डों पर वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद चीन के वुहान से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग का आदेश दिया था। रिपोर्ट में योजनाओं के जानकार तीन अधिकारियों का हवाला दिया गया है।

Also Read Corona से जुड़ी देश-दुनिया की अपडेट के लिए देखिए टोटल टीवी का WhatsApp Bulletin

रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के बाद से उच्च-जोखिम वाले देशों जिनमें यूरोप और ईरान भी शामिल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए थे।

परिवहन सुरक्षा प्रशासन के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि 15 हवाई अड्डों पर 675,000 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 15 से कम व्यक्तियों की कोविड संक्रमित के रूप में पहचान की गई है।

Also Read अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमर्तुल्लाह सालेह पर आतंकी हमला

विश्व में कोरोना महामारी से पौने तीन करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 9.02 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2,77,66,325 लोग संक्रमित हुए हैं और 902,468 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 63,59,720 पर पहुंच गयी है और अब तक 1,90,815 लोगों की जान जा चुकी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *