Tamil Nadu: शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tamil Nadu: तमिलनाडु में शिवकाशी के पास मंगलवार सुबह एक पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।ये घटना चिन्नाकमनपट्टी स्थित गोकुलेश पटाखा फैक्ट्री में हुई, जिसमें परिसर के आठ कमरे जलकर राख हो गए।विस्फोट सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। मजदूर पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों को मिला रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया और आस-पास की इमारत ढह गईं, जिससे कई लोग मलबे के नीचे फंस गए।फैक्ट्री का संचालन कमल कुमार करते हैं। नागपुर में पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से उन्हें लाइसेंस मिला हुआ है। 50 से ज्यादा कमरों वाली इस यूनिट में बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं।

Read also- अभिनेता धनुष ने आनंद एल. राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग पूरी की

घटना की सूचना मिलते ही शिवकाशी और सत्तूर से अग्निशमन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए सर्च और बचाव अभियान जारी है।इस घटना में पांच मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि राममूर्ति नाम के शख्स ने इलाज के दौरान शिवकाशी सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Read also- तेलंगाना की दवा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 34 हुई, बचाव अभियान जारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *