फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे सीएम योगी, यूपी में फिल्म टैक्स फ्री करने का किया एलान

सम्राट पृथ्वीराज की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे सीएम योगी, | Totaltv, news live,

यूपी: उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे। सम्राट पृथ्वीराज फिल्म भारत के आखिरी हिन्दू सम्राट कहे जाने वाले पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के सदस्यों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गयी थी।

फिल्म के प्रदर्शन के मौके पर फिल्म में पृथ्वीराज का किरदार निभाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद रहे। उनके साथ फिल्म निर्देशक चंद्र प्रकाश दुवेदी और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी मौजूद रहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ से एक्टर अक्षय कुमार ने पहले ही मुलाकात कर फिल्म की स्क्रीनिंग में मौजूद रहने का अनुरोध किया था।

 

Read Also – मशहूर सिंगर KK का निधन, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

 

टैक्स फ्री रहेगी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पुरे केबिनेट के साथियों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जहां पूरी केबिनेट ने इस फिल्म को देखा देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया।

3 जून को फिल्म रिलीज

पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर फिल्माई गई फील को सीएम योगी समेत सभी मंत्रियो ने लोक भवन ऑडिटोरियम में देखा। इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अभिनय किया है। ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरो में रीलीज होगी। ये फिल्म यूपी में टैक्स फ्री रहेगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *