दिल्ली के पॉल्यूशन को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

दिल्ली- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली के पॉल्यूशन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “दिल्ली के वायु प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र का योगदान 40 से 45 फीसदी है।” गडकरी ने इस दौरान कहा कि इस समस्या को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Nitin Gadkari

आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली के पॉल्यूशन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने और वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सड़क सुधार योजनाओं के लिए 65,000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है।” Nitin Gadkari

Read Also: दिल्ली में प्रदूषण के साथ सर्दी का सितम जारी, क्या हैं हालात ?-जानिए

इसके साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि “एक बार मैं लंदन में था। टूर पूरा हुआ तो मैं वापस आने को था, एक परिवार मुझे मिला। और उसने मुझे कहा कि मैंने दिल्ली की टिकट बुक किए थे, पर मैंने अब कैंसल कर दिया है क्योंकि दिल्ली में पॉल्यूशन बहुत ज्यादा है। और दिल्ली में मैं ये मानता हूं कि दिल्ली में लोगों के स्वास्थ्य में जो परेशानियां बनी ही उसमें 60 से 70 प्रतिशत दिल्ली का पॉल्यूशन कारण रहा है। मैं कभी चार दिन दिल्ली में रहता हूं तो मुझे इंफेक्शन हो जाता है। इसलिए दिल्ली को पॉल्यूशन से मुक्ति देना ये बहुत ही महत्वपूर्ण काम है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने मुझे भी एक बार बुलाया था, विशेष रूप से दिल्ली के प्रदूषण से कैसे मुक्ति मिले इसको लेकर बात की। पहली बात तो ये कि दिल्ली में जो 40 से 45 प्रतिशत पॉल्यूशन होता है वो ट्रांसपोर्ट सेक्टर के कारण होता है। और इसलिए दिल्ली में हम लोगों ने 65 हजार करोड़ रुपये के रोड प्लान पूरे किए, काम शुरू हो गया है। जिससे दिल्ली में ट्रैफिक जाम और पॉल्यूशन को दूर किया जाए।”Nitin Gadkari

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *