शरद पवार के आवास पर हुई ‘इंडिया’ की समन्वय समिति की पहली बैठक, सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई

दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की समन्वय समिति की पहली बैठक बुधवार को एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के आवास पर हुई।सनातन धर्म पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर विवाद के बीच ये बैठक हुई जिसमें विपक्ष के 14 सदस्यीय पैनल के 11 नेता शामिल हुए।बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले और अभियान रणनीति पर चर्चा हुई।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, सीपीआई के डी. राजा, एसपी के जावेद अली खान, डीएमके के टी. आर बालू, बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, आप सांसद राघव चड्ढा, जेडीयू के संजय झा, नेशनल कॉन्फ्रेंस से उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत बैठक में मौजूद रहे।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी समेत पैनल के तीन सदस्य अलग-अलग कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके।

Read also –केंद्रीय कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख मुफ्त LPG कनेक्शन के लिए 1,650 करोड़ की दी मंजूरी

सूत्रों ने कहा कि कई विपक्षी दलों के नेताओं ने जल्द सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार करने की मांग की है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि लोकसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ संयुक्त विपक्ष के किस नेता को खड़ा किया जाए।हालांकि, कई नेताओं ने कहा कि ‘इंडिया’ के नेताओं को सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर आम सहमति बनाने के लिए अपने अहंकार और निहित स्वार्थ को छोड़ना होगा।

जून में पटना में हुई विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की पहली बैठक में ये फैसला लिया गया था कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक सीट से बीजेपी के खिलाफ सबसे मजबूत उम्मीदवार को चुना जाएगा।वहीं मुंबई में ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक के बाद एक सितंबर को जारी प्रस्ताव में कहा गया था कि पार्टियां जहां तक ​​संभव हो एक साथ चुनाव लड़ेंगी और जल्द ही सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर फैसला होगा।

Read also –केंद्र सरकार ने संसद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई

विपक्षी नेताओं के अनुसार जहां महाराष्ट्र, तमिलनाडु और बिहार जैसे राज्यों में सीट बंटवारे का मामला सुलझा लिया गया है। वहीं दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए उन्हें चुनौतीपूर्ण बातचीत का सामना करना पड़ रहा है।2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से ज्यादा विपक्षी दलों ने मिलकर गठबंधन ‘इंडिया’ बनाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *