Gold Silver Price: चांदी की कीमत स्थिर, सोना हुआ महंगा, चेक करें आज का नया रेट

Gold-Silver Price: 

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। इसकी वजह वैश्विक बाजार में मजबूत रुझानों के बीच आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की ओर से ताजा लिवाली है।इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।Gold Silver Price:

Read Also- दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगा कोई एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों…

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि बुधवार को ये 2,25,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।Gold Silver Price

कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और स्टॉक रखने वालों की मांग बढ़ने से घरेलू सोने की कीमतें थोड़ी बढ़ीं; हालांकि, रुपया मजबूत होने से कीमतों में और बढ़ोतरी सीमित रही।Gold Silver Price:

Read Also- Odisha: ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, महानदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,071.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी एक प्रतिशत बढ़कर 58.25 डॉलर प्रति औंस हो गई।इस बीच, अप्रैल-जून में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर छह प्रतिशत घटकर 131.4 टन रह गई।Gold Silver Price:

विश्व स्वर्ण परिषद की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इसी अवधि में कुल मांग 139.7 टन की थी।इसके अलावा, अप्रैल-जून तिमाही में सोने की वैश्विक मांग सालाना आधार पर 1,269 टन पर स्थिर रही। पिछले साल इसी तिमाही में सोने की कुल मांग 1,268.6 टन थी।Gold Silver Price:

Read Also-CRPF जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद फ़ोर्स की ली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *