Gold Prices: दिल्ली में सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, चांदी स्थिर

Gold Prices

Gold Prices: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। Gold Prices

Read Also: Haryana Crime: दिन-दहाड़े स्कूल में महिला शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या करने वाला अपराधी गिरफ्तार

व्यपारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की मामूली खरीदारी देखी गई, जबकि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में हुआ। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 4,049.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड वायदा लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 84.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 58.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। Gold Prices

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *